CAll Us: 089806-68889

How to Start Toy Making Business In India

आज हम जानेंगे की फ़ैक्टरी में खिलौने कैसे बनते है और खिलोने बनाने का बिज़नेस आप कैसे शुरू करे।  खिलोने बनाने  के लिए कौन से मशीन की आवश्यकता होंगी ? और सबसे ज़रुरी बात यह बिज़नेस से आप कितना मुनाफ़ा कमा सकते है

 

यह सब जानकारी के लिए अंत तक पढ़े। 

दोस्तों कुछ आंकड़ों पर गौर करे तो इंडिया में 75 प्रतिशत खिलौने चाइना से इम्पोर्ट किए जाते है।

मतलब की अगर आप Toy का बिज़नेस शुरू करते है तो यह आप के लिए एक सुन हरा मौका है। 

जैसा की हम सब जानते है की अब लोग स्वदेश में बनी हुई चीझे लेना पसंद करेंगे जिससे टॉय इंडस्ट्रीज बहुत तेज़ी से ग्रो करेगी।

भारत सरकार ने भी लोकल टॉय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। जिससे इंडिया में खिलोने बनाने वालो को ज्यादा फायदा होगा।

Sadhi Machinery द्वारा बनाए जाने वाले ब्लो मोल्डिंग मशीन से आप प्लास्टिक के बोल, बैट, स्टंप, हॉकी स्टिक जैसे बहुत से खिलोने बना सकते है।

अब जानते है ब्लो मोल्डिंग मशीन से खिलोने कैसे बनाए जाते है?

प्लास्टिक से खिलौने बनाने के लिए ब्लो मोल्डिंग मशीन का इस्तेमाल होता है जिसे SMP कंपनी द्वारा बनाया जाता है। 

प्लास्टिक बॉल बनाने के लिए सबसे पहले हॉपर में HDPE दाने डाले जाते है और अलग अलग कलर देने के लिए मास्टर बैच का इस्तेमाल किया जाता है।

हॉपर से होते हुए यह मशीन स्क्रू बैरल से पास होकर हीटर में जाते है और raw material पेस्ट में कन्वर्ट हो जाते है। 

इसके बाद मेल्टेड पेस्ट पेरिसन के जरिए आगे बढ़ता है और मोल्ड में आता है।

यह मोल्ड को आप अलग अलग खिलोने के मुताबिक मैन्युफैक्चरर से बनवा सकते है।

इसके बाद कंप्रेसर के जरिए पेस्ट को ब्लो किया जाता है जिससे पेस्ट से बॉल का शेप बन जाता है।

अभी यह बॉल रेडी है और इसे ठंडा होने के लिए रूम टेम्परेचर पर छोड़ दिया जाता है।

ठंडा होने के बाद तैयार हुई बॉल को फिनिश किया जाता है और इसी तरह प्लास्टिक बेट भी बनाया जाता है।

इसी मशीन से अलग अलग  मोल्ड की मदद से अलग अलग प्रोडक्ट बनाए जा सकते है।

प्लास्टिक बॉल बनाने के लिए रॉ मटेरियल के तौर पर HDPE का इस्तेमाल होता है जिसकी कीमत 70 से लेकर 110 रुपए प्रति किलो के आसपास होती है।

अब आप सोच रहे होंगे की इस मशीन को चलाने के लिए कितने लेबर्स की जरुरत पड़ती है?

यह मशीन चलाने के लिए एक स्कील वर्कर और 2 अनस्किल लेबर की जरुरत पड़ती है।

यह Blow Moulding मशीन की कीमत 12 से 14 लाख रुपए से शुरू होती है। अगर आप खिलोने बनाने का मशीन खरीदना चाहते है तो हमें Whatsapp पर contact करे। 

इसके साथ मशीने में लगाने के लिए प्रोडक्ट मोल्ड, वॉटर चिलर और स्क्रैप ग्राइंडर की जरूरत पड़ेगी। यह सारी मशीन SMP कंपनी आपको मुहैया करवाएगी। 

यह बिज़नेस 17 से 20 लाख रुपए तक के investment से शुरू हो जाएगा। 

मशीन सेट अप करने के लिए 1000 स्कवेर फुट जगह की जरुरत पड़ेगी।

आपकी प्रोडक्ट की मार्केटिंग कैसे करे ?

आप तैयार हुए खिलौनों को आपके नज़दीक के बाजार में होलसेलर को बेच सकते है। 

बात करे तो भारत के सबसे बड़े खिलौने के होलसेल मार्केट चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली में है। 

अगर आप ज्यादा मुनाफ़ा कमाना चाहते है तो आप अपने ब्रांड के पैकेज तैयार करके इसे रिटेल मार्केट में बेच सकते है।

 तो दोस्तों आज ही स्वदेशी खिलोने बनाने का बिज़नेस शुरू करने के लिए हमें Whatsapp पर संपर्क करे। 

Leave a Reply

Translate »
Need Help? Chat with us