CAll Us: 089806-68889

टोय मेकिंग बिज़नेस आईडिया

दोस्तों खिलौने हमारे बचपन का एक अभिन्न हिस्सा हैं। खिलोने न केवल बच्चों का मनोरंजन करते हैं बल्कि उन्हें उनकी कल्पना और निपुणता को डेवेलोप करने में भी मदद करते हैं।

ऐसे में अगर आप खिलौनों का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपका निर्णय एकदम सही है और इस बिजनेस से आपको अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है।

इसके साथ साथ, खिलौने के बिजनेस को भारत सरकार, मेड इन इंडिया अभियान के तहत बनाए गए प्रोडक्ट्स को ज्यादा बढ़ावा देना चाहती है, जिसकी मदद से खिलौने के व्यापार को लगातार प्रोत्साहन मिल रहा है।

3 Ltr Single Station Blow Moulding Toy Machine-3

“नेशनल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन & फेसिलिटेसन एजेंसी” के अनुसार भारत में आने वाले समय में खिलौना मार्केट करीब 12 हजार करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है।

अगस्त 2020 में, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी युवा बिज़नेसमेन से खिलोने के क्षेत्र में इनोवेशन पर फोकस करने का आग्रह किया है क्योंकि भारतीय खिलोने मार्किट में काफी पोटेंशियल हैं।

खिलोने मेकिंग में सबसे पहला स्टेप है, कौन से खिलोने बनाए?

खिलोनो को बहुत सी केटेगरी में डिवाइड किया जाता है। जैसे की सॉफ्ट टॉय, हार्ड टॉय, इलेक्ट्रॉनिक इत्यादि। आपको इन केटेगरी में से चुनना है की कौन से खिलोने बनाए।

अगर आप इंडियन ट्रेडिशन के हिसाब से टॉयज बनाएंगे तो आप टोय मार्केट में एक अलग पहचान बना सकते है।

अब जानते है की आप खिलोने कैसे बना सकते है?

खिलोने बनाने की शुरुआत होती है, रॉ मटेरियल से।

खिलौनों में उपयोग किया जाने वाला मुख्य रॉ मटेरियल प्लास्टिक है। जैसे की, पॉलीइथाइलीन, पॉलीप्रोपाइलीन, नायलोन ग्रैन्यूल्स, पोलिस्टाईरिन और पॉलीकार्बोनेट इत्यादि।

यह रॉ मटेरियल में आप इन्वेंशन कर के केमिकल के इस्तेमाल से आप खिलौनों को ज्यादा सॉफ्ट और बेहतर कलर दे सकते है।

प्रोडक्शन कॉस्ट कम करने के लिए आप रॉ मटेरियल को व्होलेसलेर्स कम दाम में खरीद सकते है।

अब देखते है खिलोने बनाने वाली मशीन का।

प्लास्टिक खिलोने बनाने के लिए मुख्य तौर पर तीन मशीन्स का इस्तेमाल होता है।

इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन, ब्लो मोल्डिंग मशीन और इंडस्ट्रियल शिलाई मशीन।

ज्यादातर खिलौनों को ब्लो मोल्डिंग और इंजेक्शन मशीन से बनाये जाता है। यह मशीन से आप खिलोने के साथ साथ बहुत सारे दूसरे प्रोडक्ट्स भी बना सकते है।

सबसे पहले देखते है, इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन।

इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन से आप सॉलिड टोय बना सकते है। यह मशीन से अलग अलग डाई का इस्तमाल कर के अलग अलग रंग, आकार और साइज के खिलोने बना सकते हो।

जैसा की मेने आपको बनता यह मशीन से आप आमतौरपे सख्त टॉय का मैन्युफैक्चरिंग कर सकते है।

जैसे की कर, टॉय गन, JCB, kitchen toy और पजल टॉय इत्यादि बना सकते है।

अब देखते है ब्लो मोल्डिंग मशीन

ब्लो मोल्डिंग मशीन से Hollow प्लास्टिक आइटम्स बना सकते है।

यह मशीन में सबसे पहले हॉपर से प्लास्टिक के रॉ मैटेरियल्स एक्सट्रूडर बैरल के अंदर पहुंचता है।

उसके बाद डाई से होते हुए प्लास्टिक बहार निकलता है जो ट्यूब के आकार का होता है।

फिर एक हॉट प्लेट इसे कट करता है। और ब्लोइंग नोज़ल की मदद से हाई प्रेशर हवा को ब्लो किया जाता है। जिससे प्लास्टिक मोल्ड के हिसाब से फूल जाता है।

ब्लो मौंडलिंग मशीन की मदद से आप प्लास्टिक बैट, बॉल, प्लास्टिक हैमर जैसे Hollow प्रोडक्ट का मैन्युफैक्चरिंग कर सकते है।

इसके आलावा ब्लो-मोल्डिंग की मदद से आप एग्रीकल्चर बॉटल्स, फ़ूड बॉटल्स, फार्मा बॉटल्स और ऑटोमेटिव प्रोडक्ट का मैन्युफैक्चरिंग कर सकते है।

Leave a Reply

Translate »
Need Help? Chat with us